इस श्रेणी के बारे में
रोज़ के काग़ज़ी काम के लिए मुफ़्त AI टूल: छुट्टी, नौकरी, शिकायत, RTI या बैंक का आवेदन हिंदी या अंग्रेज़ी में सही फ़ॉर्मेट में लिखें; भर्ती अधिसूचना की PDF डालें और अंतिम तारीख, पद, आयु सीमा, फीस और फोटो साइज़ एक जगह देखें; हिंदी, अंग्रेज़ी और 11 दूसरी भारतीय भाषाओं में अनुवाद करें; और किसी भी फोटो का बैकग्राउंड सफ़ेद, हल्का नीला या पारदर्शी करें। फोटो बैकग्राउंड टूल आपके फ़ोन पर ही चलता है, फोटो अपलोड नहीं होती। लिखने वाले टूल सिर्फ़ आपका लिखा टेक्स्ट जवाब बनाने के लिए हमारे सर्वर पर भेजते हैं — कुछ सेव नहीं होता।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ये AI टूल मुफ़्त हैं?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त, बिना साइन-अप। पूरी साइट के लिए एक उचित दैनिक सीमा है; पूरी हो जाए तो अगले दिन फिर कोशिश करें।
क्या मेरा डेटा सुरक्षित है?
फोटो बैकग्राउंड टूल आपके डिवाइस पर चलता है, कुछ अपलोड नहीं होता। लिखने वाले टूल में सिर्फ़ आपका लिखा टेक्स्ट जवाब के लिए जाता है और सेव नहीं होता। आधार, बैंक, कार्ड या OTP नंबर न लिखें।
क्या AI गलती कर सकता है?
हाँ। भेजने से पहले हर पत्र पढ़ें, और तारीख, फीस और पात्रता हमेशा आधिकारिक अधिसूचना में जाँचें।